उत्तराखंड: नेपाल सीमा पर अब तक क्यों शुरू नहीं हुआ टनकपुर-जौलजीबी रोड का निर्माण?

चंपावत में नेपाल सीमा से सटे टनकपुर-जौलजीबी (टीजे) रोड के निर्माण का काम अब तक शुरू नहीं हो पाया है।

दूसरे पैकेज का काम आर्बिट्रेशन के आदेश के साढ़े तीन माह बाद भी शुरू नहीं हो सका। निविदा में वित्तय अनियमितता के आरपो के बाद से ही चूका से रुपालीगाड़ तक के दूसरे पैकेज का 24.40 किलोमीटर का यह काम 25 अगस्त 2017 से ही बंद है। आपको बाते दें कि आर्बिट्रेशन के आदेश के बाद शासन ने पुराने ठेकेदार से ही काम कराने का आदेश जारी किया था।

बता दें कि लोहाघाट के विधायक ने फर्जी सर्टिफिकेट के आधार पर निविदा झटकने का आरोप लगा तीन साल पहले कार्रवाई की मांग की थी। उनकी मांग पर इसकी जांच भी हुई। आर्बिटेशन ने इस साल जून में ठेकेदार दिलीप सिंह अधिकारी के पक्ष में फैसला सुनाया था। वहीं पीआईयू के ईई राजेश पुनेठा ने बताया कि पुराने ठेकेदार से काम कराने के लिए शासन ने अधिकृत किया है। 2016 के अनुबंध की शर्तों के आधार पर ही काम किया जाएगा। उन्होंने बताया कि ये काम 18 महीने में पूरा करना होगा। अभी तक विभाग और ठेकेदार की तरफ से मुकदमा वापस लेने की प्रक्रिया अभी पूरी नहीं हुई है। इस प्रक्रिया के पूरी होने के बाद काम शुरू होने की उम्मीद है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

4 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

4 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.