टिहरी: जौनपुर ब्लॉक में जूनियर डिवीजन कोर्ट खोलने की उठी मांग, HC के रजिस्ट्रार जनरल, CM को लिखा गया पत्र

टिहरी जिले के जौनपुर ब्लॉक में सिविल जज जूनियर डिवीजन कोर्ट खोले की मांग तेज हो गई है। स्थानीय लोगों ने जौनपुर ब्लॉक में जूनियर डिवीजन कोर्ट खोलने की मांग की है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि जिला मुख्यालय की लंबी दूरी है। कोर्ट खोलने की मांग को लेकर कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट ने सीएम रावत समेत हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल को खत लिखा। टिहरी के जिला अधिकारी और जिला जज को भी इसके समर्थन में अपनी लिखित राय देने की अपील की गई है।

जिले के दूरस्थ विधानसभाओं प्रताप नगर, देवप्रयाग और नरेंद्र नगर में जूनियर डिवीजन कोर्ट स्थापित की गई है। अब धनौल्टी विधानसभा के जौनपुर ब्लॉक में भी ऐसी ही कोर्ट खोले जाने की की गई है। जिले में जौनपुर ब्लॉक के ऐसे कई गांव हैं जो बेहद दूर और दूसरे जिलों से लगते हैं। इन इलाकों में जिला मुख्यालय से 150 से 180 किलोमीटर तक की दूरी तय कर लोगों को कोर्ट आना पड़ता है। यही वजह है कि सिविल जज जूनियर डिविजन की कोर्ट जौनपुर ब्लॉक में मांग की जा रही है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

1 month ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

1 month ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.