टिहरी गढ़वाल के औडी बैंड से नीचे भीषण सड़क हादसा हुआ है। सरकारी राशन से भरा ट्रक का ब्रेक फेल हो गया।
ब्रेक फेल होने के बाद ट्रक बेकाबू होकर पलट गया। हादसे में 22 साल के क्लीनर की दर्दनाक मौत हो गई। क्लीनर का नाम दीपक था। वहीं, हादसे में ड्राइवर की जान बच गई। ड्राइवर कमल ने ट्रक से कूदकर अपनी जान बचा ली। ड्राइवर बिजनौर का रहने वाला है।
हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्रेन बुलाकर ट्रक को सीधा करवाया। वहीं, 108 की मदद से क्लीनर को सरकारी अस्पताल ऋषिकेश पहुंचाया गया। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले उसने दम तोड़ दिया।
उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…
अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…
9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
This website uses cookies.