पिथौरागढ़ के जंगलों में इन दिनों आग धधक रही है। आग लगने की वजह से वन संपदा को भारी नुकसान हो रहा है।
वन विभाग की काफी कोशिशों के बावजूद आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। वन विभाग का कहना है कि काफी दिनों से इलाके में बारिश नहीं होने की वजह से आग की घटनाओं में तेजी से इजाफा हो रहा है। दरअसल, शरद ऋतु (पतझड़) में जंगलों में भारी मात्रा में सूखी पत्तियां गिरती है और स्थानीय मान्यता है कि इन पत्तियों में आग लगाकर घास की पैदावार बढ़िया होती है, जो पशुओं के चारे के काम आती है। इसी वजह से ऊंचे पहाड़ी इलाकों में स्थानीय लोग आग लगा देते हैं।
ये आग पत्तियों के जलाने के साथ ही कई बार पेड़ों में भी लग जाती है। इन दिनों भी आग धधकने की यही सबसे बड़ी वजह है। वन विभाग स्थानीय स्तर पर जागरुकता कार्यक्रम चलाकर लोगों को इस तरह से जंगल में पत्तियां नहीं जलाने को कह रही है।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.