टिहरी गढ़वाल में में खैराड-भूटगांव मोटर मार्ग पर घटिया डामरीकरण का आरोप लगा है। प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत ये काम किया जा रहा है।
ग्रामीणों ने ठेकेदार और विभाग के अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पूरे मामले की जांच की मांग की है। प्रखंड जौनपुर के अंतर्गत तहसील नैनबाग में खैरार भूटगांव मोटर मार्ग पर करीब 13 किलोमीटर सड़क का डामरीकरण किया जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है ठेकेदार सभी मानकों को ताक पर रखकर सड़क की पूरी तरह से सफाई न कर मिट्टी के ऊपर ही डामरीकरण कर रहा है। आरोप है कि विभाग का कोई भी जेई और दूसरे अधिकारी साइट की देख-रेख के लिए मौजूद नहीं होता है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि मार्ग पर चल रहा कार्य घटिया हैं। इनमें गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा जा रहा है। बार-बार ठेकेदार से शिकायत के बावजूद ठेकेदार ग्रामीणों की बात सुनने को तैयार नहीं हैं।
ग्रामीणों का कहना है किअधिशासी अभियंता मीनी सिंह गोल-मोल जबाव दे रहे हैं और डामरीकरण के काम को चेक करने की बात कह रहे हैं। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर जिला प्रशासन इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं करता तो वो आंदोलन करेंगे।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.