टिहरी गढ़वाल के थैलधार ब्लॉक के मरोड़ा और तिवाड़ गांव के लोग राजस्व उप निरीक्षक पर सुनवाई नहीं करने का आरोप लगाया है।
ग्रामीणों का कहना है कि पडियार गांव पटवारी क्षेत्र में तैनात राजस्व उप निरीक्षक की कार्यशैली से वो परेशान हो चुके हैं। ऐसे में ग्रामीणों ने राजस्व उप निरीक्षक को हटाने की मांग की है। इस संबंध में तिवाड़ गांव की प्रधान संगीता रावत ने डीएम को एक ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने बताया कि टिहरी बांध की झील में डूबे पडियार गांव पटवारी क्षेत्र में अब भी तिवाड़ गांव, मरोड़ा, जाख लग्गा और कोटीकालोनी क्षेत्र शामिल हैं।
प्रधान ने ताया कि क्षेत्र की पटवारी चौकी 30 किमीटर दूर जिला मुख्यालय में बनाई गई है। उन्होंने बताया कि गांव के लोग प्रमाणपत्र समेत अन्य चीजें बनाने के लिए जिला मुख्यालय जाते हैं, लेकिन अक्सर पटवारी के नहीं होने की वजह से लौटना पड़ता है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि कई बार उप निरीक्षक से समय देने का बाद भी नहीं मिलते और दूसरे क्षेत्र में होने की बात करते हैं। ऐसे में ग्रामीओं ने राजस्व उप निरीक्षक को हटाने की बात की है। साथ ही ये चेतावनी भी दी है कि अगर एक्शन नहीं लिया गया तो वो आंदोलन करेंगे।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.