अच्छी खबर! इस दिन से लैंसडाउन आने पर नहीं होगी कोई रोक, कोरोना रिपोर्ट की भी नहीं पड़ेगी जरूरत

उत्तराखंड में अनलॉक 4 के बाद से कई फैसले ऐसे हैं जो प्रशासन द्वारा धीरे धीरे लिए जा रहे हैं।

हाल ही में लैंसडाउन छावनी परिषद ने अहम फैसला लिया है। जिसके तहत पर्यटन नगरी में पर्यटकों के लिए प्रवेश पर लगी रोक को हटा दिया गया है।

जिसक बाद एक अक्टूबर से पर्यटक लैंसडाउन में बिना किसी रोक-टोक के प्रवेश कर सकेंगे। लैंसडाउन छावनी परिषद की ओर से आयोजित छावनी परिषद के अधिकारियों और बोर्ड सदस्यों की बैठक में एक अक्टूबर से लैंसडाउन में पर्यटकों के प्रवेश और होटल में रुकने के लिए लगी पाबंदी को समाप्त करने का फैसला लिया गया।

बैठक में पर्यटकों की थर्मल स्क्रीनिंग के बाद छावनी क्षेत्र में प्रवेश करने की इजाजत दी गई है। इसके साथ ही छावनी क्षेत्र में 7 दिनों से अधिक समय की अवधि के लिए आने वाले लोगों को 10 दिनों के लिए होम क्वारंटाइन होना पड़ेगा।

मुख्य अधिशासी अधिकारी ने उत्तराखंड सरकार की अनलॉक फोर की गाइड लाइन के मुताबिक, पर्यटकों को लैंसडाउन में प्रवेश देने का निर्णय लिया है। सभी होटलों को भी खोलने का भी निर्णय लिया गया है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.