उत्तराखंड के इस जिले के लोगों का सपना हुआ पूरा! सालों पुरानी मांग हुई पूरी, 9 सड़कों को मिली मंजूरी

उत्तराखंड के लोगों की सालों पुरानी मांग पूरी होने जा रही है। पौड़ी जिले के श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र में लोगों का सपना साकार होता दिख रहा है।

आपको बता दें, सहकारिता, उच्च शिक्षा, दुग्ध विकास एवं प्रोटोकॉल (स्वतंत्र प्रभार) राज्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि श्रीनगर विधानसभा की 9 सड़कों के निर्माण के लिए शासन ने प्रथम चरण की प्रशासकीय और वित्तीय व्यय की स्वकृति प्रदान कर दी है।धन सिंह रावत ने कहा कि इससे जहां क्षेत्रवासियों की काफी समय से लंबित मांग पूरी होगी। वहीं, ग्रामीणों को यातायात सुविधा मिल पायेगी।

खबरों की माने तो विकास खंड थलीसैंण और पाबौ के अंतर्गत बनने वाली 9 सड़कों के लिए प्रथम चरण के लिए 246.12 लाख स्वीकृत हुए हैं। इसके तहत पैठाणी-बड़ेथ से ब्योली-चुनखेत मोटरमार्ग का निर्माण, पैठाणी-कोटी मोटरमार्ग के खंड गांव से नौगांव-पंज्याणा मोटरमार्ग पर 2 मोटर पुल का निर्माण, पाबों विकासखंड के अंतर्गत कुई-डुमलोट का डुमलोट गांव तक का नवीन निर्माण कार्य, थलीसैंण विकासखंड के अंतर्गत पैठाणी से बहेड़ी तक मोटर मार्ग का नव निर्मार्ण, थलीसैंण विकासखंड के तहत एनएच-121 से सिमड़ी तक सड़क निर्माण कार्य होने हैं।

राज्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आगे बताया कि पाबौ ब्लॉक में पाटौटी से बाडियूं तक सड़क निर्माण का कार्य, थानधार से उल्ली तक मोटर मार्ग का नव निर्माण, थलीसैंण ब्लॉक में गामडू से मथीगांव तक नवीन सड़क का निर्माण एवं पाबौं में ताल बैण्ड से मथीमांग-नैग्यू पाखा सुन्दरयूं तक मोटर मार्ग का नव निर्माण किया जाना है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

4 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

4 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.