फोटो: सोशल मीडिया
टिहरी गढ़वाल की पुलिस ने एक नेक काम किया है। पुलिस ने मानसिक रूप से परेशान बीमार युवक को उसके परिजनों से मिलाया है। युवक के पिता ने पुलिस की कोशिशों की तारीफ की है।
स्थानीय लोगों ने चौकी पीपलडाली कोतवाली को सूचना दी कि एक युवक रजाखेत बाजार में संदिग्ध अवस्था में घूम रहा है। सूचना पर उप निरीक्षक मयंक त्यागी मौके पर पहुंचे। पूछताछ में युवक ने अपना नाम श्रवण योगी पुत्र गोवर्धन योगी निवासी ग्राम सिंहवाड़ा जोगी मोहल्ला जिला दौसा राजस्थान उम्र 21 साल बताया।
पुलिस के मुताबिक, युवक मानसिक रूप से परेशान लग रहा था। परेशानी की वजह से करीब डेढ़ महीने पहले वह राजस्थान से हरिद्वार आ गया था। पुलिस के मुताबिक युवक हरिद्वार और उत्तराखंड के धार्मिक स्थलों पर पैदल घूम रहा था। युवक के पास कोई मोबाइल फोन भी नहीं था। परिजनों को मोबाइल नंबरों के बारे में भी कोई जानकारी नहीं थी। गूगल एवं अन्य संसाधनों से थाना सदर जिला दौसा का संपर्क कर नंबर प्राप्त किया गया।
थाना सदर से संपर्क कर श्रवण के परिजनों के बारे में जानकारी कर उनसे संपर्क किया गया। इसके बाद श्रवण के पिता पिपलदली चौकी आए और पुलिस ने श्रवण को उसके पिता गोवर्धन जोगी को सकुशल सुपुर्द कर दिया। श्रवण के पिता ने टिहरी पुलिस की सराहना की है।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.