फोटो: सोशल मीडिया
बदरीनाथ धाम में कायापलट का प्लान तैयार हो रहा है। जल्दी ही तस्वीर बदलेगी। श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा देने के लिए प्लान तैयार किया गया है।
धाम में श्रद्धालुओं को और बेहतर सुविधा देने के लिए 424 करोड़ रुपये का मास्टर प्लान तैयार किया गया है। प्लान के तहत बदरीनाथ धाम के चारों तरफ श्रद्धालुओं के आवागमन को ध्यान में रखते हुए सुविधाओं को और बेहतर किया जाएगा। साथ ही दूसरी सुविधाओं का भी विस्तार किया जाएगा।
चमोली की डीएम स्वाति एस भदौरिया ने मास्टर प्लान को अंतिम रूप देने के लिए अधिकारियों के साथ अहम बैठक की। बैठक के बाद उन्होंने बताया कि बदरीनाथ धाम में तीन चरणों में विकास से जुड़े काम होने हैं। डीएम ने बताया कि पहले चरण में शेष नेत्र झील और बद्रीश झील का सौन्दर्यीकरण होगा। वहीं, दूसरे चरण में मुख्य मंदिर और उसके आसपास के इलाकों का सौन्दर्यीकरण किया जाएगा। आखिरी चरण में मंदिर से शेष नेत्र झील को जोड़ने वाले रास्ते का निर्माण कार्य किया जाना है।
जिले की डीएम स्वाति एस भदौरिया ने बताया कि मास्टर प्लान के तहत प्रस्तावित निर्माण कार्यों के लिए सरकारी और निजी भूमि, भवन और परिसंपत्तियों का आकलन किया जा रहा है। पूरी तैयारी और के बाद जल्द ही मास्टर प्लान को लागू किया जाएगा और विकास के कार्य शुरू होंगे।
उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…
अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…
9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
This website uses cookies.