सुशांत के ड्रग्स लेने के आरोप से गुस्से में देवभूमि के लोग, बोले- दो महीने रहे सुशांत के साथ ऐसा कभी नहीं लगा

अभिनेता सुशांत सिंह के मौत की गुत्थी लगातार उलझती जा रही है। सीबीआई और ईडी के बाद अब NCB की इस मामले को की जांच ड्रग्स एंगल से कर रहा है।

लगातार ये खबरें आ रही हैं कि रिया चक्रवर्ती सुशांत को ड्रग्स देती थी। जिसे लेकर रिया लगातार मीडिया की सुर्खियां भी बनी हुई हैं। वहीं एनसीबी ने आज रिया से इस मामले में 6 घंटे से ज्यादा पूछताछ की। कल फिर से एनसीबी की टीम ने रिया को पूछताछ के लिए बुलाया है।

इन सबके बीच रिया का एक बयान भी लगातार सुर्खियों में है, वो ये कि जब सुशांत सिंह फिल्म केदारनाथ की शूटिंग के लिए उत्तराखंड में आए थे, तो उस दौरान भी वो ड्रग्स लेते थे। लेकिन रिया चक्रवर्ती के इस बयान से देवभूमि के लोग इत्तेफाक नहीं रखते हैं। सुशांत के ड्रग्स लेने के आरोपों से त्रियुगीनारायण के युवा हैरत में हैं। फिल्म केदारनाथ की शूटिंग के दौरान सुशांत के संपर्क में आए युवाओं का कहना है कि उन्होंने दो महीने केदारघाटी में बिताए। इस दौरानवो कई बार सुशांत के संपर्क में आए, लेकिन ऐसा कभी नहीं लगा कि उन्होंने ड्रग ली है। उनका कहना है कि रिया के आरोप सत्य से परे हैं।

आपको बता दें, रुद्रप्रयाग से 76 किलोमीटर दूर केदारघाटी में स्थित त्रियुगीनारायण में फिल्म केदारनाथ की शूटिंग की गई थी। फिल्म में अभिनेता सुशांत राजपूत के साथ ही सारा अली खान मुख्य भूमिका में थीं। इसके कई दृश्य केदारनाथ धाम के प्रमुख पड़ाव गौरीकुंड, सोनप्रयाग और चोपता में भी फिल्माए गए। इस दौरान सुशांत स्थानीय युवाओं से काफी घुलमिल गए थे।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड मौसम अपडेट: 11 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट, आज कहां-कहां होगी बारिश?

उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…

12 hours ago

अंकिता भंडारी को न्याय की मांग पर दिल्ली में बवाल, माता-पिता हिरासत में, दुष्यंत गौतम को 24 घंटे का अल्टीमेटम

अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…

12 hours ago

दिल्ली की सड़कों पर महिलाओं का हक़: ‘रिक्लेम द नाइट’ वॉक में उमड़े नागरिक

9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…

1 day ago

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 months ago

This website uses cookies.