उत्तराखंड में भ्रमण के लिए आने वाले टूरिस्ट को अब देवभूमि जल्द ही बदली बदली नजर आएगी।
यूं तो प्रदेश सरकार की कोशिश है कि हर स्थल का कायाकल्प किया जाए। लेकिन इस समय सबसे ज्यादा ध्यान धार्मिक स्थलों को और अच्छा बनाना है। इस लिस्ट में केदारनाथ का नाम सबसे पहले है।
श्री केदारनाथ धाम पुनर्निर्माण के दूसरे चरण के कार्यों को केंद्र की मंजूरी प्राप्त हो गई है। मुख्यमंत्री कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार एक नवंबर से शुरू होने वाले श्री केदारनाथ धाम पुनर्निर्माण के दूसरे चरण 117 करोड़ खर्च होंगे।
मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ बताया गया कि दूसरे चरण के कार्य सीएसआर फंड से किए जाएंगे। इसमें आईओसी, ओएनजीसी, पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन और रूरल इलेक्ट्रिसिटी कॉरपोरेशन का योगदान है। ब्रह्म कमल वाटिका का स्थान चिन्हित हो गया है। इन विकास कार्यों से बड़ी संख्या में रोजगार के रास्ते खुलेंगे।
उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…
अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…
9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
This website uses cookies.