फोटो: सोशल मीडिया
उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले से कोरोना को लेकर हैरान करने वाली खबर सामने आई है।
जानकारी के मुताबिक जिले के धौलादेवी के काभड़ी गांव में 91 लोग कोरोना पॉज़िटिव पाए गए हैं। इससे गांव से ज़िला मुख्यालय तक हड़कंप मच गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम भी गांव पहुंच चुकी है।
जानकारी के मुताबिक हाल ही में गांव लौटे एक प्रवासी में कोविड-19 की पुष्टि हुई थी और फिर हल्द्वानी में 19 सितंबर को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने ऐहतिहातन गांव में लोगों के सैंपल लिए थे। बुधवार देर रात टेस्ट रिपोर्ट्स आईं जिनमें 91 लोगों के पॉज़िटिव आने की पुष्टि हुई है।
इससे पहले बीते सोमवार को अल्मोड़ा में 90 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी। इनमें कोटयूड़़ा गांव में 67 लोग संक्रमित मिले थे जो तब तक किसी गांव में एक साथ संक्रमितों की सबसे बड़ी संख्या थी।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.