उत्तराखंड की ये शादी पूरे देश के लिए बनी मिसाल, सिर्फ 17 मिनट में दूल्हा-दुल्हन एक दूजे के हुए!

बागेश्वर में एक ऐसी शादी हुई जिसकी पूरे पहाड़ में चर्चा हो रही है। इस जोड़े ने समाज के सामने शानदार मिसाल पेश की है।

आज के दौर में जहां शादी पर लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं और कई दिनों तक रस्मों को अदा किया जाता, वहीं बागेश्वर की इस शादी में ऐसा कुछ भी देखने को नहीं मिला। महज 17 मिनट में शादी हुई और दूल्हा और दुल्हन एक दूसरे के हो गए। जहां धूम-धड़ाका और चमक-दमक के नाम पर लाखों रुपये खर्च न कर बड़ी ही सादगी से विवाह संपन्न किया गया।

खास बात ये भी है कि इस शादी में न दहेज लिया गया, न बाराती आए और न ही बैंड बाजा बजा। यही नहीं, दूल्हा पंकज और दुल्हन निर्मला मेहता भी सादे कपड़ों में दिखे। नवदंपति का कबीर पंथी विधि विधान से शादी करने का उद्देश्य फिजूलखर्ची को रोकना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश देना, दहेज प्रथा और आडम्बर को मिटाना है। गुरुवाणी असुर निकन्दन रैमनी तैंतीस कोटि देवताओं की स्तुति के साथ सिर्फ 17 मिनट में दोनों जोड़े एक दूसरे के हो गए।

दूल्हा और दुल्हने के परिवार कबीर पंथी संत रामपाल जी महाराज जी के नाम दीक्षित हैं। दूल्हा पंकज स्टेट बैंक सल्ट में कार्यरत हैं। वहीं दुल्हन निर्मला ग्राम्य विभाग बागेश्वर में कार्यरत हैं। अच्छी बात ये है कि शादी समारोह के दौरान कोरोना नियमों का भी पूरा पालन किया गया।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.