राहत भरी खबर! ऋषिकेश से अब घूम कर नहीं जाना पड़ेगा श्रीनगर, तोता घाटी में यातायात दोबारा शुरू

ऋषिकेश-बदरीनाथ मार्ग पर सफर करने वालों के लिए अच्छी खबर है। आज से तोता घाटी में यातायात शुरू हो जाएगा।

खबरों की माने तो शनिवार को उप जिलाधिकारी ने हाईवे का निरीक्षण करने के बाद कार्यदायी संस्था को कुछ खतरनाक स्थानों को दुरस्त कर सुरक्षित बनाने के निर्देश दिए हैं।

आपको बता दें, राष्ट्रीय राजमार्ग खंड श्रीनगर गढ़वाल ने तोताघाटी मे दो दिन पूर्व कटिंग का काम पूरा कर दिया था। शनिवार को उप जिलाधिकारी कीर्तिनगर आकांक्षा वर्मा ने मार्ग का निरीक्षण किया।

बताया जा रहा है कि शनिवार को कुछ वाहनों को जरूर यहां से ट्रायल के तौर पर गुजारा गया। मगर, हाईव को अभी तक अधिकृत तरीके से नहीं खोला गया है।

गौरतलब है कि पिछले तीन महीने से ऋषिकेश से श्रीनगर की ओर जाने वाले ट्रैफिक को चंबा, टिहरी, गडोलिया, मलेथा होते हुए श्रीनगर की ओर भेजा जा रहा है। जिससे करीब 50 किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.