फोटो: सोशल मीडिया
उत्तराखंड पुलिस ने शिक्षा के नाम पर युवती के साथ गलत काम करने के मामले में मौलवियों को गिरफ्तार किया है.
जानकारी के मुताबिक मामले में पुलिस ने एक काजी शिक्षक और एक मौलाना को यूपी के बिजनौर से गिरफ्तार किया गया है। आपको बता दें, मुकदमा बिजनौर ट्रांसफर किया था लेकिन एसएसपी पी रेणुका के निर्देश पर कोटद्वार पुलिस ने मामले का खुलासा कर दिया है।
अपर पुलिस अधीक्षक प्रदीप राय ने बताया कि पीड़िता के साथ दुराचार की घटना कोटद्वार और बिजनौर दोनों जगह हुई। इस संबंध में पुलिस टीम ने 48 घंटे के अंदर मामले का खुलासा किया। पुलिस ने बताया कि काजी शिक्षक को हरिद्वार से और मौलाना युनूस को कुंडाखुर्द बिजनौर से गिरफ्तार किया गया है। जबकि एक अन्य आरोपी फरार चल रहा है।
एक विवाहिता ने कोटद्वार कोतवाली पहुंचकर पुलिस को शिकायत में बताया था कि उसके साथ दो मौलवियों ने पांच साल तक यौन शोषण किया। महिला के अनुसार, उस वक्त वह नाबालिग थी। वहीं पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.