पिथौरागढ़ की पुलिस ने नशे के सौदागरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। कोतवाली पुलिस ने चरस की बड़ी खेप के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।
पिथौरागढ़ पुलिस के मुताबिक, एसओजी और कोतवाली पुलिस और मुनस्यारी पुलिस की ओर से आज तड़के मादक द्रव्यों की रोकथाम औऱ तस्करों के खिलाफ संयुक्त अभियान चलाया गया। इस दौरान जांच टीम की ओर से बस्ती थल रोड पर दो संदिग्ध लोगों को रोका और उनकी तलाशी के दौरान दोनों के पास से 10 किलो 38 ग्राम चरस बरामद। पकड़ गई चरस की कीमत 10 लाख रुपये आंकी गई है।
पकड़े गए तस्करों में से एक का नाम कुंदन सिंह (35) पुत्र दुर्गा सिंह और दूसरे का नाम महेश सिंह उर्फ मनोज (36) पुत्र भगवान सिंह है। दोनों तस्कर मुनस्यारी तहसील के साना गांव के रहने वाले हैं। दोनों के खिलाफ मुनस्यारी में मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…
अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…
9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
This website uses cookies.