उधम सिंह नगर में पुलिस ने बरेली से लाखों रुपये की स्मैक की तस्करी करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक, ठाकुरद्वारा पुलिस को नशे के तस्करों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने ठाकुरद्वारा तिराहे पर अलीगंज की ओर से आ रही दो मोटरसाइकिल को रोका और जांच की तो दोनों के पास 115.52 ग्राम स्मैक बरामद हुई। बरामद इसमें की कीमत लाखों में आंकी जा रही है।
पुलिस ने दोनों आरोपियों उत्तर प्रदेश में बरेली के फतेहगंज निवासी तस्लीम तथा फरमान मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे बरेली से स्मैक की तस्करी कर काशीपुर और उसके आसपास क्षेत्र में ऊंचे दाम पर बेचते हैं। इससे उन्हें अच्छी कमाई हो जाती है। पुलिस आरोपियों के आपराधिक इतिहास को भी खंगालने में जुट गई है।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.