Udham Singh Nagar

उत्तराखंड: सांसद अजय भट्ट बोले- प्रधानमंत्री मोदी आतंकवाद को मिट्टी में मिला देंगे

उत्तराखंड के उधमसिंह नगर लोकसभा सीट से बीजेपी सांसद अजय भट्ट ने पहलगाम हमले के संदर्भ में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि हम आतंकवाद को मिट्टी में मिला देंगे। हमें प्रधानमंत्री मोदी की बातों पर विश्वास करना चाहिए।

उन्होंने पहलगाम हमले को लेकर मोदी सरकार की तरफ से उठाए गए कदमों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि पहलगाम में हुए हमले के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने सिंधु जल समझौते को निलंबित कर दिया और इसके अलावा पाकिस्तानी नागरिकों को भी देश छोड़ने का फरमान सुना दिया। साथ ही, कई कड़े फैसले लिए गए। मुझे पूरा विश्वास है कि आने वाले दिनों में इन फैसलों के व्यापक परिणाम देखने को मिलेंगे। फिलहाल, यह राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मामला है, तो ऐसे में मेरा इस पर बोलना किसी भी मायने में उचित नहीं है।

उन्होंने कहा कि पहलगाम में पर्यटकों को जिस बेरहमी से आतंकियों ने मौत के घाट उतारा है, उससे यह साफ जाहिर होता है कि इन आतंकियों ने मानवता की हत्या की है। मैं तो यही कहना चाहूंगा कि इस समय देश ने संयम बरता हुआ है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद देश गुस्से में है। सभी लोग एक सुर से इन आतंकियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। इस आतंकी हमले ने पूरे देश को एक मंच पर लाकर खड़ा कर दिया है।

उन्होंने कहा कि हमारी सेना पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए पूरी तरह से तैयार है। हमें अपने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पूरा भरोसा है, वो जो भी फैसला लेंगे, देशहित में बिल्कुल ठीक लेंगे। इसमें किसी को भी कोई शक नहीं होना चाहिए।

उन्होंने आगे कहा कि आज की तारीख में हमारी सेना 1962 की सेना नहीं है, बल्कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आज हमारी सेना पूरी तरह से मजबूत है, जो दुश्मन देश को मुंहतोड़ जवाब देना बखूबी जानती है।

उन्होंने कहा कि हम सभी जानते हैं कि किस तरह इस हमले के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने अपना विदेश दौरा किया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री ने बैठक ली। अब तक इस आतंकी हमले के संदर्भ में कई बैठकें हो चुकी हैं।

बता दें कि 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने पर्यटकों पर हमला किया था। इस हमले में 26 पर्यटक मारे गए थे। इस हमले की जिम्मेदारी द रेजिस्टेंस फ्रंट ने ली थी। यह सभी पर्यटक देश के अलग-अलग राज्यों से थे। इस हमले के बाद पाकिस्तान के खिलाफ पूरे देश में आक्रोश देखने को मिल रहा है और सभी एक सुर से पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

newsnukkad

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.