उत्तराखंड: बीएससी पास युवक ने मंदिर से चुराई 11वीं सदी की मूर्ति, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान!

अल्मोड़ा के द्वाराहाट के मशहूर भैरव मंदिर से 11वीं सदी के शिवलिंग चोरी होने के मामले में पुलिस ने खुलासा कर कर दिया है।

पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से पूछताछ में कई बड़े खुलासे हुए हैं। मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी अल्मोड़ा पंकज भट्ट ने बताया कि आरोपी तारा सिंह राणा 10 फरवरी को बाल कटाने के बहाने से द्वाराहाट बाजार आया था। इस दौरान मंदिर में दर्शन करने के दौरान शिवलिंग के ऊपरी भाग को जोर लगाकर तोड़ दिया और बैग में रखकर गांव के स्कूल में ले जाकर छुपा दिया।

पुलिस ने आसपास का सीसीटीव फुटेज। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से शिवलिंग समेत दूसरे भैरव मंदिर से चुराई गई चिमटा और भैरव की मूर्ति भी बरामद की गई है। एसएसपी ने बताया कि आरोपी तारा सिंह ने जब 11वीं-12वीं में पढ़ता था, तब से पैरों में काफी दर्द रहता था। दर्द ठीक करने के लिए स्थानीय मान्यता और आस्था के चलते वह भैरव बाबा की रोजाना पूजा करने लगा। इसके बाद भी जब समस्या का हल नहीं हुआ और ज्यादा तबीयत बिगड़ने लग।

परेशानी से मुक्ति नहीं मिलने पर वो गुस्सा हुआ और भैरव मंदिर के मूर्ति को फेंक देने का मन बनाया। गुस्से में आकर उसने एक जगह से मंदिर से शिवलिंग का ऊपरी भाग तोड़कर चोरी किया और दूसरी जगह से भैरव मंदिर की मूर्ति और चिमटे चोरी किए। पुलिस के मुताबिक, आरोपी बीएससी की पढ़ाई कर चुका है।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.