घरेलू प्रतियोगिताओं के लिए क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के निर्देश पर हुए ट्रायल में अल्मोड़ा जिले से 24 खिलाड़ियों का चयन किया गया है।
अंडर-23 टीम के लिए सेलेक्ट किये गये ये सभी खिलाड़ी रानीखेत से हैं। चयनित खिलाड़ी 29 से 31 अक्टूबर तक काशीपुर के हाइलेंडर अकादमी में कुमाऊं स्तर के ट्रायल में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। आपको बता दें कि 16 अक्टूबर को अंडर-23 के लिए अल्मोड़ा के एनसीसी मैदान में ट्रायल हुआ था। इसमें जिले भर के 73 खिलाड़ियों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
चयनित अभ्यर्थियों के नाम हैं। आयुष बल्लभ, विजय सिंह, जनमेजय जोशी, सौरभ सिंह, लोकेश, अर्जुन लटवाल, रोशन सिंह, विजय सिंह रावत, शुभम नैनवाल, पुष्कर सिंह, रोहित, हिमांशु, शोभित बिष्ट, कमलेश बोरा, मनन, अजय, सागर रावत, सौरभ तिवारी, विजय बोरा, नीरज बिष्ट, रोहित सिंह, मौलिक मेहरा, रविंद्र सिंह और हर्ष कुमार आर्या। एसोसिएशन सचिव हर्ष गोयल ने चयनित खिलाड़ियों से 29 अक्टूबर को मूल प्रमाण पत्रों के साथ काशीपुर पहुंचने को कहा है।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.