उत्तराखंड: BJP विधायक सुरेंद्र सिंह जीना के निधन से शोक की लहर, जानिए कैसा रहा उनका राजनीतिक सफर

अल्मोड़ा जिले की सल्ट विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुरेंद्र सिंह जीना का गुरुवार सुबह दिल्ली के गंगा राम अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। वो जीना 50 साल के थे।

उनके निधन पर राज्यपाल, मुख्यमंत्री सहित राज्य के विभिन्न राजनीतिज्ञों ने शोक व्यक्त किया है। बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष और मुख्य प्रवक्ता डॉक्टर देवेंद्र भसीन ने बताया कि जीना पिछले कुछ दिनों से कोरोना संक्रमित होने की वजह से दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में उपचाराधीन थे। जहां आज सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली।

 उनके निधन पर राज्यपाल बेबी रानी मौर्य, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचन्द अग्रवाल, भाजपा अध्यक्ष वंसीधर भगत, मंत्री सतपाल महाराज, मदन कौशिक, रेखा आर्य, धनसिंह रावत, हरक सिंह रावत, सुबोध उनियाल ने शोक व्यक्त किया है। साथ ही बीजेपी नेताओं ने अपने सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए हैं।

8 दिसंबर, 1969 को जन्मे सुरेंद्र सिंह जीना पूर्व में भिकियासैंण क्षेत्र से पहली बार साल 2002 में बीजेपी के टिकट पर विधायक निर्वाचित हुए थे। इसके बाद साल 2012 में सल्ट से उन्होंने चुनाव लड़ा और विजयी हुये। लोकप्रिय नेताओं में शुमार जीना तीसरी बार साल 2017 में विधायक निर्वाचित हुए। वो कुमायूं विकास निगम के अध्यक्ष भी रह चुके थे। हाल ही में उनकी पत्नी की ह्रदयाघात से मृत्यु हो गई थी। जीन की पत्नी भी कोरोना संक्रमित थीं। पत्नी के निधन के बाद विधायक जीना तनावग्रस्त होने के साथ कोरोना संक्रमित हो गए।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

4 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

4 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.