अल्मोड़ा: प्रमोशन की मांग को लेकर मिनिस्ट्रियल कर्मियों का प्रदर्शन

लंबे वक्त से प्रमोशन की मांग कर रहे मिनिस्ट्रियल कर्मियों का आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है।

अपनी मांगों को लेकर गुरवार को कर्मचारियों ने अल्मोड़ा में मुख्यशिक्षा अधिकारी के कार्यालय में काला फीता बांधकर विरोध जताया। इसके साथ ही मांगों को लेकर विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान को ज्ञापन सौंपा। मिनिस्ट्रियल कर्मियों ने मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।

कर्मचारियों का कहना है कि शिक्षा निदेशालय के उपेक्षा के चलते ये स्थिति बनी है। विभाग ने अभी तक मुख्य प्रशासनिक अधिकारी, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी, प्रधान सहायक के पद पर पदोन्नति के लिए गोपनीय आख्या नहीं मांगी गई है। जबकि भर्ती वर्ष के 6 महीने बीत गए हैं। इस कारण मुख्य प्रशासनिक अधिकारी, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी और प्रधान सहायक के पद पर पदोन्नति संशोधन नहीं किए जाने पर कुमाऊं मंडल कर्मचारियों में आक्रोश है। आरोप लगाते हुए कहा कि विभाग द्वारा पदोन्नति स्थानांतरण व समायोजन में काउंसलिंग भी नहीं की जा रही है।

newsnukkad18

Recent Posts

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

1 month ago

उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में RAM और हार्ड डिस्क चोरी का दावा, यूनियन ने की FIR की मांग

उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…

1 month ago

गाजीपुर: रेवतीपुर स्कूल में भावुक विदाई, ऊषा पांडेय की सेवानिवृत्ति पर छलके जज़्बात

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…

1 month ago

गाजीपुर: लाठीचार्ज और उत्पीड़न के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन, SDM को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…

1 month ago

गाजीपुर: स्कूल-मंदिर के पास प्रस्तावित शराब दुकान पर बवाल, सेवराई में ग्रामीणों का विरोध

गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील के ग्राम सभा सेवराई में प्रस्तावित सरकारी अंग्रेजी शराब की…

3 months ago

अंबेडकर जयंती पर गाजीपुर में 10 बस्तियों में मुफ्त स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों को मिला लाभ

भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार, 12 अप्रैल 2026 को…

3 months ago

This website uses cookies.