उत्तराखंड: अल्मोड़ा में छात्रवृत्ति घोटाले के आरोपी की जेल में संदिग्ध हालत में मौत

अल्मोड़ा जेल में बंद अनुसूचित जाति जनजाति दशमोत्तर छात्रवृत्ति घोटाले के आरोपी पूर्व समाज कल्याण अधिकारी राजेश सक्सेना की मंगलवार की सुबह संदिग्ध हालत में मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि सुबह सेहत बिगड़ने पर जब उन्हें जिला अस्पताल लाया गया तो डाक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस मामले में प्रभारी जेलर जिला कारागार अल्मोड़ा मेघराज सिंह का कहना है कि पूर्व में कैदी राजेश कुमार सक्सेना को पांच सितंबर को स्वस्थ खराब होने पर अस्पताल भेजा गया था। उन्हें लो बीपी की शिकायत थी। आज सुबह तबीयत खराब होने पर जेल के डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल भेजा, जहां मौत हो गई।

इस साल 10 जनवरी को उपनिबंधक मोनार्ड यूनिवर्सिटी हापुड़ और कुछ और बिचौलियों के खिलाफ छात्रवृत्ति घोटाले में रिपोर्ट दर्ज हुई थी। 12 जुलाई को राजेश सक्सेना को गिरफ्तार किया गया गया था। आरोप है कि अल्मोड़ा से जारी एससी-एसटी दशमोत्तर छात्रवृत्ति की धनराशि 1423080 रुपये फर्जी दस्तावेज तैयार कर आपराधिक साजिश के तहत गबन किए गए।

मामले की जांच के लिए SIT का गठन किया गया। जांच की जिम्मेदारी SSI बसंती आर्या को सौंपी गई। साइबर सेल की भी मदद ली गई। जांच के दौरान जुलाई महीने में अलीगंज सेक्टर-तीन लखनऊ में दबिश देकर पूर्व जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश कुमार सक्सेना गिरफ्तार कर लिया गया था। कोर्ट के आदेश पर राजेश सक्सेना को जेल भेज दिया गया था।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

4 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

4 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.