उत्तराखंड विधानसभा का मानसून सत्र 23 अगस्त से शुरू हो रहा है। विधानसभा सत्र में बिना आरटीपीसीआर कोविड-19 निगेटिव रिपोर्ट के किसी को भी प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।
साथ ही विधानसभा सत्र के दौरान दर्शक दीर्घा के लिए कोई भी प्रवेश पास नहीं दिया जाएगा। आज विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने विधानसभा सत्र की तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उच्च अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में तय किया गया कि कोरोना महामारी को देखते हुए कोविड-19 की गाइडलाइन का पूरी तरह से पालन किया जाएगा।
सत्र में प्रवेश से पहले सभी सदस्यों को आरटीपीसीआर निगेटिव रिपोर्ट दिखानी होगी। इसके साथ ही जिन विधानसभा सदस्यों ने वैक्सीन की दो डोज लगा ली हैं, उन्हें आरटीपीसीआर जांच में छूट देने पर विचार किया जा रहा है। सत्र में आने वाले मंत्रियों और विधायकों के सहयोग के लिए आ रहे लोगों को परिसर में आने की अनुमति नहीं होगी।
पिछले सत्र की तरह इस बार भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए सदस्यों की सदन के मंडप और कक्ष संख्या 107 में बैठने की व्यवस्था की जाएगी। जो सदस्य 107 कक्ष संख्या में नहीं बैठेंगे, वह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सदन की कार्यवाही से जुड़ेंगे। सदन में प्रवेश करने से पहले सभी सदस्यों की थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी।
इस अवसर पर मुख्य सचिव एसएस संधू, अपर मुख्य सचिव (गृह) आनंद वर्धन, प्रमुख सचिव राज्य संपत्ति आरके सुधांशु, गढ़वाल मंडल के आयुक्त रविनाथ रमन, स्वास्थ्य के सचिव अमित नेगी, आईजी लॉ एंड ऑर्डर वी मुरुगेशन आईजी संजय गुंज्याल, सचिव एस ए मुरुगेशन, डीआइजी गढ़वाल नीरू गर्ग, जिलाधिकारी आर राजेश कुमार, सीएमओ देहरादून मनोज उपरेती, सचिव विनोद कुमार सुमन, एसएसपी योगेंद्र सिंह रावत, विधानसभा के प्रभारी सचिव मुकेश सिंघल सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद थे।
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…
This website uses cookies.