बागेश्वर के जिला अस्पताल समेत दूसरे अस्पतालों में रेडियोलॉजिस्ट का पद लंबे वक्त से खाली है।
जिसकी वजह से लोग अल्ट्रासाउंड नहीं करा पा रहे हैं। कोरोना महामारी के इस दौर में भी मरीजों को लेकर इस तरह के असंवेदनशील रवैये से लोगों में काफी गुस्सा है। शुक्रवार को जिला पंचायत उपाध्यक्ष के नेतृत्व में शिष्टमंडल ने एडीएम को ज्ञापन सौंगा और जिले के अस्पतालों में जल्द से जल्द रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती करने की मांग की। मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी।
जिला पंचायत उपाध्यक्ष नवीन परिहार के नेतृत्व में जनप्रतिनिधियों का जो जल एडीएम से मिला उसने बताया कि पहाड़ी जिला होने की वजह से बागेश्वर में प्राइवेट और बेहतर स्वास्थ सुविधाओं की कमी है। ऐसे में जिला अस्पताल समेत सामुदायिक स्वास्थ केंद्रों में रेडियोलाजिस्ट के पद कई महीने से खाली होने की वजह से लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। गर्भवती महिलाओं और दूसरे मरीजों को अल्ट्रासाउंड के लिए जिले से बाहर जाना पड़ रहा है। आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को इसकी वजह से और ज्यादा दिक्कत हो रही है। उन्होंने जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ केंद्र बैजनाथ, कपकोट और कांडा में शीघ्र रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती करने की मांग की।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.