बागेश्वर: अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का एक्शन

बागेश्वर में कपकोट पुलिस ने एक दुकानदार को लोगों को शराब पिलाना महंगा पड़ गया। पुलिस ने दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया।

इसके साथ ही पुलिस ने एक दूसरे शख्स से अवैध शराब की 10 बोतल और 37 पव्वे भी बरामद किये हैं। दोनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज किया गया है।आपको बता दें कि नशा मुक्त बागेश्वर अभियान के तहत पुलिस अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। पुलिस उपाधीक्षक महेश चंद्र जोशी के पर्यवेक्षण में कोतवाल डीआर वर्मा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने नगर में शांति व्यवस्था के दौरान गश्त कराई। पुलिस ने कठायतबाड़ा निवासी संजय धामी को रेस्टोरेंट में बिना लाइसेंस के लोगों को शराब पिलाने पर गिरफ्तार किया। आरोपित के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज किया गया है।

एसपी ने कहा कि अवैध शराब, मादक पदार्थो की तस्करी, बिक्री की रोकथाम के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि नशे का कारोबार करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। उन्होंने सभी थाना, चौकियों को नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर रक्तदान शिविर: 15 यूनिट रक्त संग्रहित, नागरिक सुरक्षा कोर की पहल

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में नागरिक सुरक्षा कोर की पहल पर राजकीय मेडिकल कॉलेज, जिला…

5 days ago

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

4 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

1 month ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

This website uses cookies.