बागेश्वर: गिरफ्त में नशे का सौदागर

बागेश्वर पुलिस चरस तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से करीब साढ़े छह किलो चरस बरामद की है।

जानकारी के मुताबिक आरोपी लीती से चरस बेचने आया था लेकिन चरस बेचने से पहले ही पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक आरोपी ड्राइवर है। कुछ दिन पहले ही पिलस को लीती गांव से चरस लाकर यहां बेचने की सूचना मिली थी। इसके आधार पर पुलिस ने उसे रंगे हाथ दबोचने के लिए जाल बिछाया।

आपको बता दें पिछले कुछ वक्त में बागेश्वर में चरस की तस्करी बढ़ी है। इस साल पुलिस अब तक करीब 37 किलो चरस पकड़ चुकी है। पिछले तीन महीने में करीब 25 किलो चरस पकड़ी जा चुकी है। एसपी ने मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम के लिए नशा मुक्त बागेश्वर अभियान चला रखा है। अभियान के तहत जिलेभर में पोस्टर लगाए गए हैं। पोस्टरों में नशीले पदार्थों की तस्करी की सूचना देने के लिए फोन नंबर जारी किया गया है।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.