उत्तराखंड: BJP सांसद तीरथ सिंह रावत ने लोकसभा में उठाया चमोली के विकास का मुद्दा, केंद्र से की ये मांग

उत्तराखंड के गढ़वाल से बीजेपी सांसद तीरथ सिंह रावत ने लोकसभा में मंगलवार को राज्य में विकास का मुद्दा उठाया। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि वो प्रदेश के विकास में मदद करे।

लोकसभा में बोलते हुए तीरथ सिंह रावत ने उत्तराखंड में पर्यटन के विकास पर जोर दिया। उन्होंने चमोली का जिक्र किया। बीजेपी सांसद ने कहा कि इस इलाके में काफी विकास होना बाकी है। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि वो चमोली के विकास में अपना योगदान दे। उन्होंने कहा कि पर्यटन के लिहाज से चमोली जिला बेहद अहम है। तीरथ सिंह रावत ने कहा कि यहां गौचर मेला लगता है। उन्होंने गौचर मेले के महतता को गिनाते हुए कहा कि इस मेले में किसी जमाने में चीन से लोग आया करते थे। यहां से व्यापार का आदान प्रदान हुआ करता था।

बीजेपी सांसद ने कहा कि फूलों की घाटी यहां से करीब है। उन्होंने कहा कि बदरीनाथ भी यहां से काफी नजदीक है। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि चमोली को विकसित करने में सरकार मदद करे, ताकि यहां के स्थानीय लोगों के साथ यहां आने वाले सैलानियों को भी फायदा मिले। उन्होंने चमोली के आधुनिकरण की मांग करते हुए कहा कि यहां से हवाई सेवा शुरू की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस जिले में पर्यटन की आपार संभावनाएं हैं। जाहिर सुविधाओं के विकसित होने से पार्यटन उद्योग फलेगा और स्थानीय लोगों को रोजगार भी मिलेगा।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.