उत्तराखंड BJP अध्यक्ष मदन कौशिक ने कोविड कंट्रोल रूम की व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने भाजपा मुख्यालय में बनाए गए कोविड कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

प्रदेश अध्यक्ष ने कंट्रोल रूम से देहरादून के कई सरकारी व निजी अस्पताल के संचालकों से दूरभाष पर वार्ता कर सहयोग की अपेक्षा की और कंट्रोल रूम संचालन टीम के साथ समन्वय बनाने का आग्रह किया। इसके आलावा कौशिक ने अन्य जिलों में स्थापित किये गए कोविड कट्रोल रूम केन्द्रो में जरूरतमंदो के सहयोग के लिए किये जा रहे कार्यों की भी भाजपा जिलाध्यक्षों से अपडेट ली। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता हर जरुरतमन्द तक पहुचे इसके लिए कमर कस कर जुट जाए। पीड़ितों को समय पर दवाई,उपचार और जरुरी मदद मुहैया कराने के लिए तत्पर रहे।

उन्होंने कहा कि यह समय एक दूसरे की मदद का है और जितना हो सके एक दूसरे के दुःख में शरीक होकर कोरोना पर जीत हासिल करनी है। प्रदेश मुख्यालय में 3 दिन से संचालित हो रहे कोविड-19 कंट्रोल रूम के निरीक्षण में 150 समस्याओं का निस्तारण भी किया गया है। दर्ज समस्याओं को कंट्रोल रूम में तैनात टीम ने स्वास्थ्य मंत्रालय, मुख्य चिकित्सा अधिकारियों, आपदा प्रबंधन अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, विधायकों की मदद से समस्याओं का निदान कराने में सहयोग लिया गया। भाजपा कंट्रोल रूम में तैनात टीम के द्वारा दर्ज समस्याओं के निदान के लिए लोगो के सहयोग हेतु भाजपा कार्यकर्ताओं को सरकारी व निजी हॉस्पिटलों में भाजपा कार्यकर्ताओं को भेजा गया।

प्रदेश अध्यक्ष ने कंट्रोल रूम संचालन टीम व सभी जिलाध्यक्षों को टेलीफोन पर वार्ता कर लोगो को अधिक से अधिक टेस्टिंग, वैक्सीन लगाने , मास्क व सेनिटाइजर का कार्यकर्ताओं द्वारा अधिक से अधिक वितरण एवं लोगो को जागरूक करने के लिए कहा गया। कौशिक ने लोगों को कोविड के कारण आ रही समस्या के समाधान के लिए कार्यकर्ताओं से आह्वान किया ।

कौशिक ने विभिन्न सामाजिक संगठनों कंट्रोल रूम को मिल रहे सहयोग के लिए उनका आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मानव जाति पर आए विपत्ति के इस घड़ी में सभी लोग मिलकर अच्छा कार्य कर रहे है। साथ ही उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से अपील करते हुए कहा कि संकट के इस घड़ी में सभी को राजनैतिक नफा नुकसान को छोड़कर मानव पर आए इस संकट से निपटने के लिए सभी को एक जुट होकर सेवा कार्य मे जुटना चाहिए। इस अवसर पर प्रदेश कंट्रोल रूम प्रभारी विनोद सुयाल, कुंवर जपेंद्र सिंह , शेखर वर्मा भी उपस्थित रहे।

newsnukkad18

Recent Posts

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

1 month ago

उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में RAM और हार्ड डिस्क चोरी का दावा, यूनियन ने की FIR की मांग

उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…

1 month ago

गाजीपुर: रेवतीपुर स्कूल में भावुक विदाई, ऊषा पांडेय की सेवानिवृत्ति पर छलके जज़्बात

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…

1 month ago

गाजीपुर: लाठीचार्ज और उत्पीड़न के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन, SDM को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…

1 month ago

गाजीपुर: स्कूल-मंदिर के पास प्रस्तावित शराब दुकान पर बवाल, सेवराई में ग्रामीणों का विरोध

गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील के ग्राम सभा सेवराई में प्रस्तावित सरकारी अंग्रेजी शराब की…

2 months ago

अंबेडकर जयंती पर गाजीपुर में 10 बस्तियों में मुफ्त स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों को मिला लाभ

भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार, 12 अप्रैल 2026 को…

2 months ago

This website uses cookies.