उत्तराखंड में कोरोना प्रभावितों की मदद के लिए युद्धस्तर पर जुटेगें के BJP कार्यकर्ता

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने प्रदेश में बढ़ते कोरोना संक्रमण की स्थिति को देखते हुए सभी प्रदेश पदाधिकारियों, विधायकों, जिलाध्यक्षों व अन्य सभी प्रतिनिधियों के साथ वर्चुअल बैठक में युद्धस्तर पर कोरोना महामारी से बचाव व प्रभावितों की मदद के लिए जुटने का आह्वान किया ।

उन्होने सभी जिलाध्यक्षों को निर्देश दिए कि जिन जिला केन्द्रों पर कोविड कंट्रोल रूम नहीं खुले है वहां पर तत्काल खोले जाए। कौशिक ने कहा कि मनुष्य जाति पर आए इस गंभीर संकट में हम सभी लोगों की नैतिक जिम्मेदारी है कि जरूरत मंद लोगो की सेवा के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को कोविड से प्रभावित लोगों की हरेक प्रकार से सहायता करने का निर्देश देते हुए कहा कि लोगो को असुविधा का सामना न करना पड़े।

उन्होंने सभी लोगो से अनुरोध किया कि सभी लोगो से सामाजिक दूरी , सेनिटाइजर, मास्क के प्रयोग के प्रति भी जागरूक करने की आवश्यकता है। साथ ही लोगों को प्लाज्मा दान करने के लिए भी आगे आने के लिए भी लोगों को प्रेरित करने की आवश्कता है। कौशिक ने कहा कि हमें प्रभावितों की मदद के साथ साथ लोगो को कोरोना संक्रमित होने पर सीधे हॉस्पिटल में भर्ती करने के बजाय घर पर ही उपचार के लिए सलाह देनी चाहिए । आवश्यकता पड़ने पर ही हॉस्पिटल में भर्ती करने की सलाह देनी चाहिए। इसके लिए सभी लोगों को जागरूक करने के लिए कार्यकर्ताओं से आह्वान किया है। साथ ही उन्होंने कहा कि हॉस्पिटल में उन्ही लोगों भर्ती करना चाहिए जिन गंभीर लोगो को भर्ती होने की आवश्यकता है।

इस अवसर पर राष्ट्रीय महामंत्री प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम ने कहा कि उत्तराखंड के लोगों की प्रवृत्ति ही सदैव सेवा भाव की रही है इसलिए हमें कठिनाई की इस घड़ी में और अधिक सक्रिय होकर सेवा के कार्य मे आगे आना चाहिए।उन्होंने कहा कि भाजपा और भाजपा कार्यकर्ताओं का इतिहास रहा है कि देश व प्रदेश में जब भी विपत्ति आई है तो हमारे कार्यकर्ताओं ने हमेशा बढ़चढ़ कर अपने जीवन की प्रवाह किये बगैर सेवा कार्यों में भाग लिया है। बैठक का संचालन प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार द्वारा किया गया। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंन्द्र सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत , विशन सिंह चुफाल, गणेश जोशी डॉ धन सिंह रावत आदि अन्य सभी मंन्त्री गण विधायक प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट, सहित सभी प्रदेश पदाधिकारी , जिला पंचायत अध्यक्ष आदि अन्य जनप्रतिनिधि गण उपस्थित रहे।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.