उत्तराखंड: युवा चेहरे के साथ 2022 विधानसभा चुनाव में उतरेगी BJP, तय किया 60 सीटों का लक्ष्य

उत्तराखंड में सियासी उठापटक के बाद भाजपा ने पूरी तरह से मिशन 2022 की तैयारियां शुरू कर दी है। भाजपा युवा नेतृत्व और 60 प्लस के नारे के साथ 2022 के विधानसभा चुनाव में जाएगी।

पार्टी ने एक तरह से संकेत दे दिया है कि उसका चुनावी चेहरा युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी होंगे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक का कहना है कि विधानसभा चुनाव मुख्यमंत्री के नेतृत्व में ही होगा। पार्टी ने 60 सीटों का लक्ष्य तय किया है। 2017  में पार्टी ने 57 सीटें जीती थी। रविवार को नई दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष की अध्यक्षता में हुई बैठक में इस पर सहमति बनी। प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में सोमवार को इसका  बात का एलान भी हो गया।

इससे पहले भाजपा ने 2012 के विधानसभा चुनाव में ‘खंडूड़ी है जरूरी’ का नारा देकर अपने अनुभवी और बुजुर्ग राजनेता को चुनावी चेहरा बनाया था। लेकिन 2022 के चुनाव के लिए पार्टी ने 45 साल के युवा चेहरे को 60 विधानसभा सीटें जीतने का भारी भरकम लक्ष्य सौंपा है।

हालांकि पार्टी में वरिष्ठ और बुजुर्ग सियासी महारथियों की लंबी कतार है। लेकिन वह वोटरों को लुभाने वाले युवा मुख्यमंत्री के राजनीतिक कौशल पर निर्भरता बढ़ाना चाहती है।
यह देखना भी दिलचस्प होगा कि चुनावी कुरुक्षेत्र में पार्टी के वरिष्ठ और अनुभवी नेताओं डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, त्रिवेंद्र सिंह रावत, तीरथ सिंह रावत, विजय बहुगुणा, सतपाल महाराज, डॉ. हरक सिंह रावत, सुबोध उनियाल के युवा मुख्यमंत्री के समीकरण कैसे रहते हैं।

सियासी पंडित मानते हैं कि विधानसभा चुनाव में युवा मुख्यमंत्री पर दांव लगाने से पार्टी को फायदा हो सकता है। राज्य में 57 प्रतिशत मतदाता युवा हैं जिनकी चुनाव में निर्णायक भूमिका है। लिहाजा पार्टी की नजर इन्हीं पर लगी है। मुख्यमंत्री धामी ने कैबिनेट की पहली ही बैठक में 22 हजार से ज्यादा खाली पदों को भरने का निर्णय लिया।

इसका सीधा अर्थ यह है कि भाजपा युवा वोटरों को साधने का लक्ष्य लेकर चल रही है जो फिलहाल बेरोजगारी के कारण खासे व्यथित हैं। हालांकि मुख्यमंत्री भी उनकी अपेक्षा और नाराजगी से वाकिफ हैं। वह कहते हैं कि सरकारी नौकरियां सीमित हैं, लेकिन हम लाखों की संख्या में स्वरोजगार के अवसर पैदा कर सकते हैं। सरकार का इस दिशा में प्रयास करेगी।

newsnukkad18

Recent Posts

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

1 month ago

उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में RAM और हार्ड डिस्क चोरी का दावा, यूनियन ने की FIR की मांग

उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…

1 month ago

गाजीपुर: रेवतीपुर स्कूल में भावुक विदाई, ऊषा पांडेय की सेवानिवृत्ति पर छलके जज़्बात

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…

1 month ago

गाजीपुर: लाठीचार्ज और उत्पीड़न के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन, SDM को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…

1 month ago

गाजीपुर: स्कूल-मंदिर के पास प्रस्तावित शराब दुकान पर बवाल, सेवराई में ग्रामीणों का विरोध

गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील के ग्राम सभा सेवराई में प्रस्तावित सरकारी अंग्रेजी शराब की…

2 months ago

अंबेडकर जयंती पर गाजीपुर में 10 बस्तियों में मुफ्त स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों को मिला लाभ

भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार, 12 अप्रैल 2026 को…

2 months ago

This website uses cookies.