उत्तराखंड में इन दिनों बादल आफत बनकर बरस रहे हैं,गढ़वाल हो या कुंमाऊँ दोनों जगह के पहाड़ों में बरसता पानी परेशानी का सबब बन रहा है।
ऊधर मसूरी के पास कैंपटी फॉल में भारी बारिश के चलते पानी बढ़ गया। इसके चलते पुलिस ने सैलानियों के जाने पर रोक लगा दी है। कैंपटी की मुख्य झील पूरी तरह से मलबे से भर गई है। ऐसे में पुलिस ने पर्यटकों को झरने में जाने से रोक दिया है।
भारी बारिश से झरने का बहाव भी तेज हो गया है। इससे सुरक्षा की दृष्टि से सैलानियों को नहीं जाने दिया जा रहा है। कुछ पर्यटक झील और झरने की फोटो लेने के लिए जा रहे हैं। वे दूर से ही फोटो लेकर वापस आ रहे हैं। कैंपटी में कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन कराने के लिए कार्रवाई की जा रही है।
वहीं सोमवार को गाइडलाइन का पालन नहीं करने वाले 39 सैलानियों का चालान किया गया। इसमें बिना मास्क के 31 और 8 सैलानियों का सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन करने पर चालान किया गया।
उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…
अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…
9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
This website uses cookies.