चमोली: चतुर्थ केदार भगवान रुद्रनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद

चमोली में चतुर्थ केदार भगवान रुद्रनाथ जी के कपाट शनिवार को शीतकाल के लिए बंद हो गए हैं।

भगवान रुद्रनाथ जी के कपाट ब्रह्म मुहूर्त में 4:30 बजे बंद हुए। कपाट बंद होने के दौरान करीब 500 श्रद्धालु मौजूद रहे। इस दौरान मंदिर के पंडित वेद प्रकाश भट्ट भगवान का विधि-विधान से विशेष पूजा-अर्चना की। इसके बाद शाम तक भगवान रुद्रनाथ की डोली अपने शीतकालीन गद्दी स्थल गोपीनाथ मंदिर प्रांगण में पहुंच गई। कपाट बंद होने के बाद अगले 6 महीने तक भगवान रुद्रनाथ के दर्शन शीतकालीन गद्दी स्थल गोपीनाथ मंदिर में किया जा सकेगा।

चमोली जिले के दशोली ब्लॉक में गोपेश्वर से करीब 21 किलोमीटर की दूरी पर रुद्रनाथ धाम समुद्र तल से 11808 फीट की ऊंचाई पर है। यहां पहुंचने के लिए गोपेश्वर के सदर गांव से करीब 18 किलोमीटर की पैदल यात्रा करनी पड़ती है।

रुद्रनाथ में भगवान शिव के मुखारविंद के दर्शन होते हैं, जो अपने आप में इस मंदिर की खास महत्व है। यहां हजारों की संख्या देश-विदेश से हर वर्ष श्रद्धालु खड़ी चढ़ाई चढ़ने के बाद पहुंचते हैं। केदारनाथ वन प्रभाग के उप-वन संरक्षक अमित कंवर ने बताया कि कपाट खुलने के दौरान मई से 16 अक्टूबर तक 9,176 श्रदालु रुद्रनाथ के दर्शन कर चुके हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

1 month ago

उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में RAM और हार्ड डिस्क चोरी का दावा, यूनियन ने की FIR की मांग

उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…

1 month ago

गाजीपुर: रेवतीपुर स्कूल में भावुक विदाई, ऊषा पांडेय की सेवानिवृत्ति पर छलके जज़्बात

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…

1 month ago

गाजीपुर: लाठीचार्ज और उत्पीड़न के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन, SDM को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…

1 month ago

गाजीपुर: स्कूल-मंदिर के पास प्रस्तावित शराब दुकान पर बवाल, सेवराई में ग्रामीणों का विरोध

गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील के ग्राम सभा सेवराई में प्रस्तावित सरकारी अंग्रेजी शराब की…

3 months ago

अंबेडकर जयंती पर गाजीपुर में 10 बस्तियों में मुफ्त स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों को मिला लाभ

भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार, 12 अप्रैल 2026 को…

3 months ago

This website uses cookies.