फोटो: सोशल मीडिया
प्रदेश के कई जिलों में पक्षियों के मरने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। अब चमोली में दो मरे हुए पक्षी मिले हैं।
जोगीधार के पास बदरीनाथ हाईवे के किनारे एक कौवा मरा हुआ मिला। लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। पक्षियों के मृत मिलने से स्थानीय लोगों को बर्ड फ्लू की आशंका है। इससे पहले निजमूला घाटी में छह से पक्षी मरे हुए पाए गए थे। जबकि गौचर में घुघूती और बगोली में मुर्गियों की अज्ञात वजहों से मौत हो चुकी है। नंदादेवी राष्ट्रीय पार्क के डीएफओ नंदबल्लभ शर्मा ने बताया कि जोगीधार में टीम भेज दी गई है। सैंपल जांच के लिए भेजा जाएगा।
वहीं अपर बाजार कर्णप्रयाग में एक पक्षी अचानक सड़क पर गिर गया। कुछ देर तक तक वो तड़पता रहा, फिर उसकी मौत हो गई। यहां भी लोगों की सूचना पर पशुपालन और वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। पशुपालन विभाग के अधिकारी मनीष रावत ने बताया कि पक्षी के सैंपल लेकर वन विभाग को सौंप दिए गए हैं।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.