शनिवार से शुरू हो रहे नवरात्रि की तैयारियां कहीं पूरी हो चुकी हैं, कहीं पर अभी भी चल रही है।
नवरात्र को लेकर चंपावत के बाजार भी पूरी तरह से सज गए हैं। ज्यादातर दुकानें माता रानी की चुनरी और पताका से पट गई हैं। शुक्रवार को नवरात्र की पूजा सामग्री खरीदने के लिए बाजारों में लोगो की काफी भीड़ उमड़ी। लोगों ने मां की चुनरी, पताका, श्रंगार सामग्री समेत धूप, कपूर, घंटी, फल वगैरह की खूब खरीदारी की।
मंदिरों में भी तैयारी पूरी कर ली गई है। नवरात्र के एक दिन पहले मां हिंगला देवी मंदिर में सफाई की गई। मुख्यालय के हिंगला देवी मंदिर में नवरात्र में भक्तों की भारी भीड़ जुटी रहती है। आपको बता दें कि इसके अलावा मानेश्वर, ताड़केश्वर, घटकू, गोलू मंदिर, नागनाथ, बालेश्वर आदि मंदिरों में भी तैयारियां शुरू हो गई हैं। लोगों में कोरोना संक्रमण के बावजूद नवरात्र को लेकर काफी उत्साह है।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.