चमोली: चतुर्थ केदार भगवान रुद्रनाथ धाम के कपाट शनिवार को शीतकाल के लिए हो जाएंगे बंद

चमोली में चतुर्थ केदार भगवान रुद्रनाथ जी के कपाट कल यानी 17 अक्टूबर को शीतकाल के लिए बंद हो जाएंगे।

भगवान रुद्रनाथ जी के कपाट शनिवार को ब्रह्म मुहूर्त में 4:30 बजे बंद होंगे। कपाट बंद होने के दौरान करीब 500 श्रद्धालु मौजूद रहेंगे। इस दौरान मंदिर के पंडित वेद प्रकाश भट्ट भगवान का विधि-विधान से विशेष पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद शाम तक भगवान रुद्रनाथ की डोली अपने शीतकालीन गद्दी स्थल गोपीनाथ मंदिर प्रांगण में पहुंच जाएगी। कपाट बंद होने के बाद अगले 6 महीने तक भगवान रुद्रनाथ के दर्शन शीतकालीन गद्दी स्थल गोपीनाथ मंदिर में किया जा सकेगा।  

चमोली जिले के दशोली ब्लॉक में गोपेश्वर से करीब 21 किलोमीटर की दूरी पर रुद्रनाथ धाम समुद्र तल से 11808 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। यहां पहुंचने के लिए गोपेश्वर के सदर गांव से करीब 18 किलोमीटर की पैदल यात्रा करनी पड़ती है।

रुद्रनाथ में भगवान शिव के मुखारविंद के दर्शन होते हैं, जो अपने आप में इस मंदिर की खास महत्व है। यहां हजारों की संख्या देश-विदेश से हर वर्ष श्रद्धालु खड़ी चढ़ाई चढ़ने के बाद पहुंचते हैं। केदारनाथ वन प्रभाग के उप-वन संरक्षक अमित कंवर ने बताया कि कपाट खुलने के दौरान मई से 16 अक्टूबर तक 9,176 श्रदालु रुद्रनाथ के दर्शन कर चुके हैं।

Ram Yadav

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

8 hours ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

8 hours ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

8 hours ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

1 week ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

1 week ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

2 months ago

This website uses cookies.