उत्तराखंड: सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने की अल्मोड़ा के विकास योजनाओं की समीक्षा

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने गुरुवार को अल्मोड़ा के विकास योजनाओं की समीक्षा की।

वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिये सीएम रावत अधिकारियों से मुखातिब हुए। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना, सौर ऊर्जा और पिरूल ऊर्जा नीति से लोगों के रोजगार के मौके बढ़ाने पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। सीएम ने कहा कि इसके लिए राज्य में कुछ क्षेत्र हब के रूप में विकसित करने होंगे। सीएम ने आगे कहा कि एलईडी ग्राम लाईट योजना के लिए महिला स्वयं सहायता समूहों को उचित प्रशिक्षण, रॉ मेटिरियल एवं सप्लाई चेन की व्यवस्था करनी होगी। स्थानीय स्तर पर लोगों की आय में बढ़ाने के लिए सुनियोजित तरीके से काम करने होंगे।

सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि त्योहारों के सीजन के दृष्टिगत स्थानीय स्तर पर बनाये गये उपकरणों की मार्केंटिंग के लिए स्वयं सहायता समूहों को सहयोग दिया जाय। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सीएम ने कहा कि बिजली चोरी को रोकने के लिए सभी जनपदों में सघन अभियान चलाया जाय। इसके लिए दोषियों पर सख्त कारवाई की जाय। विद्युत विभाग के अधिकारियों की भी जिम्मेदारी तय की जाय। इस दौरान डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने कहा कि अल्मोड़ा नगर में विद्युत तारो से काफी परेशानी हो रही है। उन्होंने विद्युत तारों को अंडर ग्राउंड करने की स्वीकृति का अनुरोध किया। डीएम ने नवीन निर्माणाधीन कलक्ट्रेट में 133 केवी की लाईन को अन्यत्र शिफ्ट करने का अनुरोध भी सचिव ऊर्जा से किया। इस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में अधीक्षण अभियन्ता यूपीसीएल नवीन मिश्रा, अधिशासी अभियन्ता डीडी पांगती, सहायक अभियन्ता कैलाश, एसडीओ संतोष अग्रवाल मौजूद रहे।

Adil khan

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.