उत्तराखंड: केजरीवाल की पार्टी की इस चाल से कांग्रेस ‘चित’, दूसरी सोचने को हुईं मजबूर!

उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी ने विधानसभा चुनाव के लिए कमर कस ली है। केजरीवाल की पार्टी दूसरी पार्टियों में सेंध लगाने में जुट गई है।

उत्तराखंड में दस्तक के साथ ही ‘आप’ ने कांग्रेस को तगड़ा झटका दिया है। कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सचिव हरिमोहन जुंवाठा ने ‘हाथ’ का साथ छोड़ ‘आप’ का दामन थाम लिया है। एक कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी में शामिल होने के बाद जुंवाठा ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अब कांग्रेस सिर्फ एक परिवार की पार्टी बनकर रह गई है। जुंवाठा ने कहा कि कांग्रेस में कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं होता और न ही आगे बढ़ने का मौका मिलता है।

हरिमोहन जुंवाठा ने कहा कि आगामी उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और बीजेपी से कई लोग टूटकर आम आदमी पार्टी में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश की दशा और दिशा दोनों को बदलने की जरूरत है और बदला जाएगा। जुंवाठा ने कहा कि राष्ट्रीय पार्टियों में हो रही उठापटक को देखने के बाद ऐसा लग रहा है कि आम आदमी पार्टी प्रदेश के लोगों के लिए एक विकल्प के रूप में उभर कर सामने आएगी, हम जनता के साथ सभी के लिए फायदेमंद होगा।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.