दो दिनों की छुट्टी के बाद सोमवार को जब बैंक खुले तो अचनाक लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।
चंपावत में लोग तो SBI खुलने से पहले ही बाहर लाइन में लग गए। दरअसल शनिवार और रविवार के अवकाश की वजह से दो दिन बैंक बंद रहे। सोमवार को जब बैंक खुले तो जिले के एसबीआई, बैंक ऑफ बड़ौदा, नैनीताल बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, सहकारी बैंक, यूको, यूनियन, अल्मोड़ा अर्बन, केनरा बैंकों में बड़ी संख्या में लोग उमड़े।
लोगों की काफी तादाद में पहुंचने के बाद बावजूद बैंक के कर्मचारियों ने सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखा। एसबीआई के उप मुख्य प्रबंधक एनडी चिलकोटी ने बताया कि शनिवार और रविवार को छुट्टी रही। छोटे जिलों में काफी कम तादाद में ऑनलाइन बैंकिंग का इस्तेमाल करते है। ऐसे में उनके बैंक से जुड़े काफी काम लंबित थे, जिसकी वजह से बैंक खुलने पर पड़ी तादाद में लोग आ गए। एसबीआई में सोमवार को करीब पांच करोड़ रुपये का लेनदेन हुआ।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.