देहरादून: सरकार बेरोजगारों को बिना ब्याज के देगी 3 लाख तक का लोन, ऐसे करें आवेदन

उत्तराखंड सहकारिता विभाग प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को बिना ब्याज के तीन लाख तक का लोन देगी।

उत्तराखंड में कोरोना महामारी के दौरान नौकरी गंवाने वाले युवाओं के लिए एक राहत की खबर है। ऐस युवा अगर प्रदेश में अपना व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो सहकारिता विभाग उनको तीन लाख तक का लोन बिना ब्याज के देगी। उत्तराखंड सहकारिता विभाग की इस स्कीम की शुरुआत सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत 21 नवंबर को ऊधमसिंहनगर जिले में करेंगे। ये जानकारी सहकारिता मंत्री धन सिंह रावत ने दी। बुधवार को विधानसभा में समीक्षा बैठक में धन सिंह रावत ने बताया कि विभाग की तरफ से किसानों के साथ बेरोजगार युवाओं को भी ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध कराया जाएगा।

पहले इस स्कीम की शुरुआत उधम सिंह नगर में होगी। उसके बाद दूसरे जिले के युवा भी इस स्कीम का फायदा ले सकेंगे। सहकारिता मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार बेरोजगार युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की कोशिश कर रही है। इसी के तहत ये फैसला लिया गया है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि जल्द ही सहकारी बैंक में खाली पड़े पदों को भरा जाएग। राज्य सरकार के इस कदम से पहाड़ के हजारों बेरोजगार युवाओं को फायदा मिल सकता है।

NPR को लेकर धन सिंह रावत ने कहा कि साल NPR की दर पांच फीसदी से कम करने के लिए वित्तीय वर्ष 2018 तक के बकाया वसूली के लिए विभाग ने 25 नवंबर से 25 दिसंबर तक सघन अभियान चलाने जा रहा है।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.