उत्तराखंड: बागेश्वर के लोगों का सफर होगा आसान

बागेश्वर के लोगों के लिए अच्छी खबर है। अब उन्हें शहर में कहीं भी आने-जाने के लिए ज्यादा दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा।

रविवार को को नगर पालिका और संभागीय परिवहन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में बागेश्वर शहर में ई-रिक्शा का ट्रायल किया गया। ई-रिक्शा के सरपट दौड़ने से लोगों का कहीं भी आना-जाना आसान हो जाएगा। नगर पालिका लंबे वक्त से नगर क्षेत्र में ई-रिक्शा चलाने की कोशिश कर रहा था, लेकिन ट्रायल नहीं हो पाने की वजह से परिवहन विभाग से इसकी मंजूरी नहीं मिल पा रही थी।

इसी को ध्यान में रखते हुए RTO के सामने ई-रिक्शा का ट्रायल किया गया। ट्रायल सफल भी रहा और जल्दी ही इसको सड़कों पर चलान की इजाजत भी मिल जाएगी। जिसके बाद लोगों को ई-रिक्शा की सवारी करने का मौका मिलेगा। आपको बता दें टेक महिंद्रा कंपनी की टेक्निकल टीम ई-रिक्शा लेकर बागेश्वर पहुंची थी। यहां पहुंचने पर नगर पालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल, एआरटीओ केसी पलड़िया, नगर पालिका ईओ राजदेव जायसी आदि ने रिक्शे का ट्रायल किया।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.