उत्तराखंड: पहाड़ों पर लैंडस्लाइड रोकने के लिए ये घास है बहुत कारगर, इस तरह रोकती है भूस्खलन

उत्तराखंड में मैदानी और पहाड़ी दोनों तरीके के इलाके हैं। पहाड़ी इलाकों में अक्सर बारिश के मौसम में लैंडस्लाइड होता है। जिसकी वजह से कई बार कई बार बड़ी जनहानि हो जाती है। वहीं कई बार भूस्खलन की वजह से रोड ब्लॉक हो जाती है। जिसकी वजह से यातायात काफी प्रभावित होता है।

मॉनसून के मौसम में भूस्खलन को रोकने के लिए अब एक नया तरीका अपनाया जा रहा है। ईको टास्क फोर्स के पूर्व कमांडिग अफसर कर्नल एचएस राणा ने बताया है कि भूस्खलन और बारिश की कारण बहती मिट्टी को रोकने के लिए एक नई तरह की घास जिसे वेटिवर कहते हैं, लगाई जानी चाहिए। एचएस राणा का मानना है कि ये घास ना सिर्फ मिट्टी को और उपजाऊ बनाती है बल्कि इस घास की जड़े मिट्टी को पकड़कर भी रखती है। जिससे भूस्खलन होने की संभावना बहुत कम हो जाती है। कर्नल जीएस राणा का कहना है कि इस इससे प्रदेश में रोजगार के मौके भी पैदा होंगे। उनके मुताबिक इस वक्त तेजी से वेटिवर घास की मांग दुनिया भर में बढ़ रही है। ऑनलाइन वेबसाइट पर भी इसके तेल और जड़ों की मांग भी बढ़ रही है। देश के कई हिस्सों में भी इस घास का इस्तेमाल किया भी जा रहा है।

ईको टास्क फोर्स का काम
प्राकृतिक संपदा को बचाने के लिए साल 1982 में ईको टॉस्क फोर्स का गठन किया गया था। उस वक्त मसूरी का तापमान तेजी से बढ़ रहा था। इसके साथ ही पहाड़ों और मैदानी इलाकों में प्रकृति अपना रूप बदल रही थी. ऐसे में ईको टास्क फोर्स का गठन करने का फैसला लिया गया था। इसके गठन का मकसद देश की प्राकृतिक संपदा को बचाना था। साथ ही नदियों को पुनर्जीवित और पहाड़ों को सुरक्षित रखना भी इसके प्रमुख कामों में शामिल थ। मौजूदा समय में उत्तराखंड में ईको टॉस्क फोर्स बड़े स्तर पर काम कर रही है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.