उत्तराखंड: पिथौरागढ़ में स्वास्थ्य विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में स्वास्थ्य विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने अपनी दो सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार पर उनकी अनदेखी का आरोप लगाया।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि कोरोना संकट के बीच अग्रिम पंक्ति में खड़े कम वेतन भोगी कर्मचारियों की लगातार उपेक्षा हो रही है। जिसे अब बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने कहा कि कोरोना काल के उस मुश्किल घड़ी में जब वो दिन रात मरीजों की सेवा कर रहे है। ऐसे वक्त में उनकी सुध लेने वाला कोई नहीं है।

शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी जिला अस्पताल में इकट्ठा हुए। इस दौरान उन्होंने शासन-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और प्रदर्शन किया। ललित शाह ने कहा पिछले 5 दिनों से जिले के करीब 100 से ज्यादा कर्मचारी अपनी दो मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। आपको बता दें कि चतुर्थ श्रेमी कर्मचारियों की मांग है कि उन्हें सरकार स्टाफिंग पैटर्न का फायदा देते हुए ग्रेड पे 4200 करे। इसके साथ ही पशुपालन विभाग की तर्ज पर कर्मियों की पदोन्नति वैक्सीनेटर के पद की जाए।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.