उत्तराखंड: दोस्तों ने युवक को पीट-पीटकर मार डाला, वजह जानकर आप हैरान रह जाएंगे

नई टेहरी में मोबाइल विवाद में दोस्तों ने युवक मार डाला। वारदात ढुंगीधार इलाके की है। मृतक का नाम मनीष बताया जा रहा है और वो पीपली गांव का रहने वाला था।

युवक की हत्या के आरोप में पुलिस ने उसके दोनों दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया है। परिजनों का आरोप है कि मनीष को उसके दो दोस्त किसी काम के बहाने से ढुंगीधार ले गए थे। जहां दोनों ने पहले मोबाइल को लेकर उसके साथ झगड़ा किया। इसके बाद दोनों ने मिलकर मनीष को पीट-पीटकर कर मारा डाला। मृतक के भाई के मुताबिक रविवार को शाम करीब पांच बजे जब वह पानी भरने गदेरे में गया तो उसने देखा कि पिपली गांव निवासी पंकज और एक दूसरा लड़का उसके भाई की पिटाई कर रहे हैं। जब उसने भाई को बचाने की कोशिश की तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की, जिससे उसको भी चोट आई है।

पुलिस के मुताबिक पकड़े गए युवकों में एक नाबालिग है। दोनों के खिलाफ IPC की धारा 304 के तहत केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है। जांच के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। आपको बता दें कि बीती 24 मई को ऐसी ही एक घटना पिथौरागढ़ में भी हुई थी। जहां शराब के नशे में धुत दोस्त ने अपने दोस्त को धक्का देकर खाई में फेंक दिया था।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

2 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

4 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

4 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

4 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

4 weeks ago

This website uses cookies.