उत्तराखंड: चमोली में गौचर मेले का शानदार आगाज, जानिए मेले में इस बार क्या है खास

उत्तराखंड के चमोली में गौचर मेले का शानदार आगाज हो गया है। गुरुवार को सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मेले का उद्घाटन किया।

मेले के उद्घाटन के मौके पर उन्होंने राज्य में खेती पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जंगली जानवरों से हो रहे नुकसान से बचने के लिए खेती का तरीका बदलना होगा। उन्होंने कहा कि कंडाली और भांग की खेती से तैयार किए जाने वाले उत्पादों से अपनी आर्थिकी को मजबूत किया जा सकता है।

सीएम त्रिवेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार ने नशा रहित भांग के 30 मैट्रिक टन बीज तैयार कर लिया है। उन्होंने चीड़ के उद्योग पर कहा कि इसकी पत्तियों से बैलेट आग की गोलियों का निर्माण किया जाएगा। इस मौके पर सीएम ने गलनाऊं-सिरण मोटर मार्ग का विस्तारीकरण, गोपेश्वर में अतिथिगृह, गौचर पेयजल योजना का पुर्नगठन, कर्णप्रयाग में बाढ़ सुरक्षा, गौचर में बाईपास मोटर मार्ग, बहुमंजिला पार्किंग स्थल, चट्टवापीपल-झिरकोटी, किमोली-उमासैंण मोटर मार्ग निर्माण जैसी योजनाओं की घोषणा भी की।

मुख्यमंत्री ने इस मौके पर सरकारी और गैर सरकारी स्टालों का निरीक्षण कर स्थानीय उत्पादों की जानकारी ली। उन्होंने मेला मैदान में 225 करोड़ रुपये की विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया।

मले के उद्घाटन कार्यक्रम में इलाके के विधायक सुरेन्द्र सिंह नेगी, जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया, उपजिलाधिकारी कर्णप्रयाग देवानंद शर्मा, पूर्व मंत्री राजेंद्र भंडारी, पूर्व डिप्टी स्पीकर एपी मैखुरी, पूर्व विधायक अनिल नौटियाल, जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी भंडारी और गौचर बालिका अध्यक्ष अंजू बिष्ट समेत कई अहम लोग शामिल हुए। गौचर मेला 20 नवंबर तक चलेगा। मेले में पहली बार राफ्टिगं का आयोजन किया गया है।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

5 days ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

1 week ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

3 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

3 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

3 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

3 weeks ago

This website uses cookies.