हरिद्वार में भगवानपुर पुलिस ने लेबर फैक्ट्री में लूट का प्लान बना रहे 5 लोगों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने आरोपियों के पास से हथियार भी बरामद किया है। पुलिस ने जब आरिपियों को गिरफ्तार किया तब सभी मंडावर पुलिस चौकी इलाके में स्थिति एक खाली प्लॉट में बैठे थे। आरोपियों के पास से पुलिस को एक देशी तमंचा, एयरगन पिस्टल, चाकू और कारतूस बरामद हुए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन लोगों ने लेबर कांट्रेक्टर को लूटने की योजना बनाई थी।
यहां पर लूट की योजना की वजह भी आरोपियों ने बताई। आरोपियों ने बताया कि क्योंकि यहां हमेशा कर्मचारियों तनख्वाह अपने साथ लेकर जाते हैं। पकड़े गए सभी बदमाशों में चार यूपी के मुजफ्फरनगर और सहारनपुर जिले के रहने वाले हैं, जबकि एक आरोपी हरिद्वार जिले के भगवानपुर थाने का ही रहने वाला है। आपको बता दें कि एसएसपी हरिद्वार ने बदमाशों को पकड़ने वाली टीम को ढाई हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में नागरिक सुरक्षा कोर की पहल पर राजकीय मेडिकल कॉलेज, जिला…
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
This website uses cookies.