फोटो: सोशल मीडिया
वेब सीरीज तांडव का विरोध तेज होता जा रहा है। अब धर्मनगरी हरिद्वार में भी सीरीज का विरोध शुरू हो गया है। संतों ने तांडव के प्रसारण पर रोक लगाने की मांग की है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि वेब सीरीज पर रोक नहीं लगी तो उन्हें सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर होना पडे़गा। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमहंत नरेंद्र गिरि ने कहा कि वेब सीरीज तांडव में हिंदू देवी देवताओं का अपमान किया गया है। जिसे संत समाज बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि फिल्मों और वेब सीरीज के माध्यम से लगातार सनातन धर्म एवं हिंदू देवी देवताओं को निशाना बनाया जा रहा है।
नरेंद्र गिरी ने कहा कि तांडव में जिस प्रकार हिंदू देवी-देवताओं का मजाक बनाया गया है वो निंदनीय और असहनीय है। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं देश का समस्त संत समाज सड़कों पर उतरकर इस वेब सीरीज का विरोध प्रदर्शन करेगा। उन्होंने आगे कहा कि विशेष समुदाय से जुड़े लोग फिल्मों के माध्यम से बार-बार सनातन धर्म का अपमान कर रहे हैं। ऐसी फिल्मों और बेब सीरीज पर सरकार को तत्काल रोक लगानी चाहिए।व
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…
This website uses cookies.