उत्तराखंड

उत्तराखंड: सदस्यता अभियान कार्यशाला में CM धामी बोले- वहां पहुंचेंगे जहां पार्टी का नहीं हुआ विस्तार

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में बीजेपी संगठन सदस्यता अभियान की कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में मुख्यमंत्री धामी शामिल हुए।

सीएम धामी ने कहा कि जहां पर पार्टी का विस्तार नहीं हुआ है, वहां पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सदस्यता अभियान के जरिए हम समाज के अंतिम छोर तक पहुंचने का काम करेंगे। जहां पर पार्टी का विस्तार नहीं हुआ है, वहां पर लोगों को जोड़ने का काम करेंगे, जिससे पार्टी मजबूत होगी और फिर उन इलाकों में भाजपा सरकार की योजनाओं के बारे में लोगों को बताएंगे, जिससे उनको उन योजनाओं का लाभ मिल सकेगा।

मुख्यमंत्री धामी ने बताया प्रत्येक तीन वर्ष में भाजपा का संगठन पर्व मनाया जाता है। ये पार्टी के लिए बहुत महत्वपूर्ण समय होता है। इस दौरान प्रदेश के लोगों तक पहुंचा जाता है। उत्तराखंड के सभी भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता इस अभियान को आगे बढ़ाएंगे।

उन्होंने आगे बताया कि आगामी दो सितंबर से राष्ट्रीय स्तर पर इस कार्यक्रम की शुरुआत होगी। वहीं प्रदेश में इसकी शुरुआत तीन सितंबर को होगी। इसके जरिए पहले पूरे देश और फिर प्रदेश में सभी जगहों पर जाएंगे और पार्टी के विस्तार को लेकर महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे, जिससे कि पार्टी को और मजबूती मिलेगी।

राजधानी देहरादून में आयोजित हुई पार्टी के सदस्यता अभियान की कार्यशाला में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ-साथ प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार समेत कई बड़े पदाधिकारी मौजूद रहें।

बीजेपी 2 सितंबर से देशभर में राष्ट्रीय सदस्यता अभियान शुरू करने जा रही है। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 2 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पार्टी का पहला सदस्य बनाकर इस अभियान की शुरुआत करेंगे। पीएम नरेंद्र मोदी मिस्ड कॉल के जरिए फिर से भाजपा के सदस्य बनेंगे।

बीजेपी राष्ट्रीय महासचिव एवं पार्टी के राष्ट्रीय सदस्यता अभियान के संयोजक विनोद तावड़े ने पार्टी मुख्यालय में मंगलवार को बताया था कि 2 सितंबर से शुरू होने वाले सदस्यता अभियान का पहला चरण 25 सितंबर तक पूरा होगा।

पहले चरण की सदस्यता का विश्लेषण करने के बाद 1 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक सदस्यता अभियान का दूसरा चरण चलेगा। इसके बाद 16 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक सक्रिय सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। सदस्यता अभियान में जुड़ कर ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी से जोड़ने के लिए केंद्रीय मंत्री सहित पार्टी के जनप्रतिनिधियों को भी इस अभियान में शामिल किया जाएगा।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर: स्कूल-मंदिर के पास प्रस्तावित शराब दुकान पर बवाल, सेवराई में ग्रामीणों का विरोध

गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील के ग्राम सभा सेवराई में प्रस्तावित सरकारी अंग्रेजी शराब की…

4 weeks ago

अंबेडकर जयंती पर गाजीपुर में 10 बस्तियों में मुफ्त स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों को मिला लाभ

भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार, 12 अप्रैल 2026 को…

4 weeks ago

गाजीपुर में पेट्रोल पंप के पीछे मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके में मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश के सेवराई तहसील के गहमर थाना क्षेत्र के भदौरा स्थित एक पेट्रोल पंप…

4 weeks ago

गाजीपुर में होम्योपैथी समारोह, 75 डॉक्टरों की मौजूदगी में 278 मरीजों का मुफ्त इलाज

उत्तर प्रदेश के गाज़ीपुर में पूर्वांचल में होम्योपैथी के क्षेत्र का अब तक का सबसे…

4 weeks ago

गाजीपुर रक्तदान शिविर: 15 यूनिट रक्त संग्रहित, नागरिक सुरक्षा कोर की पहल

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में नागरिक सुरक्षा कोर की पहल पर राजकीय मेडिकल कॉलेज, जिला…

1 month ago

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 months ago

This website uses cookies.