अल्मोड़ा से दुखद खबर! गहरी खाई में गिरी अनियंत्रित कार, 4 लोग घायल, दो की हालत गंभीर

उत्तराखंड में सड़क हादसे में इजाफा होने लगा है। हाल ही में अल्मोड़ा जिले से सड़क हादसे की दुखद खबर सामने आई है।

जानकारी के मुताबिक सराइखेत से काशीपुर जा रही कार नौकुचिया के पास खाई में जा गिरी। बताया जा रहा है कि हादसे में चार लोग घायल हो गए। वहीं हादसे के बाद मौके पर पहुंचे लोगों की मदद से सभी घायलों को स्वास्थ्य केंद्र देवायल पहुंचाया गया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इनमें दो को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। जानकार के मुताहिक शांतिनगर काशीपुर (ऊधम सिंह नगर) निवासी चालक पवन सिंह पुत्र स्व. जयचंद्र मंगलवार को कार डीएल 07 सीके 2884 से सवारियां लेकर सराइखेत (सल्ट ब्लॉक) से काशीपुर के लिए रवाना हुआ।

बताया जा रहा है कि पैंसिया के पास नौकुचिया क्षेत्र में जंगली जानवर को बचाने की कोशिश में पवन नियंत्रण खो बैठा। जिससे वाहन लगभग सौ मीटर गहरे में जा गिरा। हादसे में घायलों की पहचान चालक पवन के साथ ही तेजपाल पुत्र जगमोहन सिंह, संजू पत्‍‌नी पलवन सिंह निवासीगण शांतिनगर काशीपुर तथा हरिदत्त ढौंढियाल पुत्र केशवदत्त निवासी किमोज पोस्ट बसौला तहसील थलीसैण (गढ़वाल) के रुप में हुई है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

5 months ago

This website uses cookies.